खेल की खबरें | एशियाई चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट छह महीने की देरी से फिर होगा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार ऐसा ही हो रहा है। एशिया की शीर्ष 32 टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की शुरूआत फरवरी में हुई थी लेकिन कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट को निलंबित कर दिया गया था।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार ऐसा ही हो रहा है। एशिया की शीर्ष 32 टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की शुरूआत फरवरी में हुई थी लेकिन कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट को निलंबित कर दिया गया था।

छह महीने की देरी के बाद एशियाई चैम्पियंस लीग अगले सप्ताह से एक बार फिर शुरू हो रहा है। सोमवार से शुरू होने वाले पश्चिमी क्षेत्र के मुकाबले कतर में खेले जाएंगे। जहां सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और उज्बेकिस्तान के क्लबों के बीच ग्रुप चरण और पहले दो प्ले ऑफ दौर के मुकाबले होंगे। सितंबर के अंत तक क्षेत्र के फाइनल में जगह पक्की करने वाली टीमों का फैसला हो जाएगा।

यह भी पढ़े | CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई.

पश्चिमी क्षेत्र का फाइनल तीन अक्टूबर को होगा।

पूर्वी क्षेत्र के मुकाबले 15 नवंबर से खेले जाएंगे। कोविड-19 के कारण मौजूदा यात्रा प्रतिबंध को देखते हुए एशियाई फुटबॉल परिसंघ इससे पहले मैच कराने में असमर्थ है। इसका फाइनल 10 दिसंबर से पहले नहीं होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस प्राची सिंह को कर रहे हैं डेट? देखें उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ये हॉट डांस Videos.

चीन से क्वालीफाई करने वाली चार में तीन टीमों ने अभी अपने ग्रुप चरण के छह मैच में से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया के क्लबों के भी भी चार-पाँच मैच बाकी हैं।

एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल-खलीफा ने कहा, ‘‘ फुटबॉल या किसी भी खेल से जुड़े हर किसी के लिए यह कठिन समय हैं। मैं आश्वस्त हूं कि हम इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\