देश की खबरें | पटना में शराब तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एएसआई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना में शनिवार को पुलिस और शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गोली लगने से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच सितंबर बिहार के पटना में शनिवार को पुलिस और शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गोली लगने से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटना के जक्कनपुर पुलिस थानांतर्गत आने वाली रेलवे लाइन के पास हुई मुठभेड़ के दौरान एक शराब तस्कर को भी गोली लगी है।

यह भी पढ़े | Hazrat Nizamuddin Dargah to Open for Devotees: 6 सितंबर से खोली जाएगी हजरत निजामुद्दीन दरगाह, सरकार की गाइडलाइंस का होगा पालन.

बिहार में पांच अप्रैल 2016 से शराब पर पूर्ण पाबंदी लागू है और इसका उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से अवैध शराब उतारी जा रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में बीते 24 घंटे में 2698 नए मरीज पाए गए: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के वहां पहुंचने पर शराब तस्करों के साथियों ने टीम पर हमला और पथराव किया।

शर्मा ने कहा कि शराब तस्करों ने पुलिस पर गोली भी चलायी और एक गोली एएसआई के पैर में लगी।

वहीं, चश्मदीदों ने दावा किया कि पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर भी घायल हुआ।

दोनों घायलों का पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें