जरुरी जानकारी | अशोक लेलैंड के कारखानों में जुलाई में 6 से 25 दिन परिचालन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड ने कहा है कि जुलाई में देशभर में उसके संयंत्र 6 से 25 दिन परिचालन करेंगे।

नयी दिल्ली, छह जुलाई वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड ने कहा है कि जुलाई में देशभर में उसके संयंत्र 6 से 25 दिन परिचालन करेंगे।

चेन्नई की कंपनी ने कहा कि इस साल जुलाई में कुल बाजार मांग जून की तुलना में बेहतर है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई में हमारे संयंत्र मई और जून की तुलना में अधिक दिन परिचालन करेंगे। विभिन्न स्थानों पर कंपनी के कारखानों में 6 से 25 दिन तक परिचालन होगा।

इससे पहले एक जून को कंपनी ने घोषणा की थी कि कमजोर मांग और विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की वजह से उनके विनिर्माण संयंत्र महीने में सिर्फ 10 दिन काम करेंगे।

मई में अशोक लेलैंड ने कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच अपने विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन घटाने की घोषणा की थी।

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी की घरेलू बाजार के अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपस्थिति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\