विदेश की खबरें | आसियान देशों ने हिंसा को लेकर म्यांमा की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नोम पेन्ह , पांच अगस्त (एपी) दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने कई दौर की बैठकों के बाद शुक्रवार को अंतिम परिपत्र जारी कर हिंसा रोकने में नाकामी को लेकर म्यांमा की आलोचना की है।

फरवरी 2021 में निर्वाचित नेता आंग सान सू ची से सत्ता हथियाने वाली म्यांमा की सेना के नेतृत्व वाली सरकार पर हजारों गैर-न्यायिक हत्याओं का आरोप लगाया गया है।

म्यांमा में पिछले सप्ताह कई दशकों के बाद पहली बार आधिकारिक रूप से कुछ लोगों को फांसी की सजा दी गयी थी। जिसको लेकर आसियान के सदस्य देशों के अलावा दुनिया के कई देशों ने म्यांमा की सरकार की आलोचना की थी।

आसियान पिछले साल म्यांमा को लेकर बनी पांच सूत्रीय सहमति को लागू करने का प्रयास कर रहा है। इन पांच सूत्रीय सहमति में सभी पक्षों के बीच बातचीत की अपील, हिंसा को तत्काल रोकने के अलावा संकटग्रस्त देश में मानवीय सहायता पहुंचाना शामिल है।

म्यांमा में जुलाई महीने में दी गयी फांसी की सजा को लेकर मलेशिया के विदेश मंत्री सैफुद्दीन अब्दुल्ला ने म्यांमा पर 'पांच सूत्री प्रक्रिया का मजाक बनाने' का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि इस समय आसियान की अध्यक्षता कंबोडिया के पास है। आसियान में फिलीपीन, मलेशिया, इंडोनेशिया, लाओस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और ब्रुनेई के अलावा म्यांमा भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू