देश की खबरें | अस्पताल में दो दिन बिताने के बाद आसाराम को जोधपुर जेल वापस लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराने के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को वापस जोधपुर केंद्रीय जेल लाया गया।

जोधपुर, 18 फरवरी स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराने के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को वापस जोधपुर केंद्रीय जेल लाया गया।

उन्हें मंगलवार आधी रात को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और विस्तृत जांच के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

हृदय रोग विशेषज्ञ संजीव संघवी ने बताया कि उन्हें सीसीयू में निगरानी में रखा गया था। संघवी ने कहा,‘‘ विस्तृत जांच के बाद, हमने उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और बाद में कराने को कहा। इसलिए हमने उन्हें कुछ दवाएं दी हैं।”

अस्पताल अधीक्षक एमके असेरी के मुताबिक उनके ब्लैडर में संक्रमण था, जिसके बाद आसाराम को एक यूरोलॉजिस्ट के पास रेफर कर दिया गया, जिन्होंने उन्हें एंटीबायोटिक लिख दिए।

असेरी ने कहा कि दो दिन तक उन्हें निगरानी में रखने के बाद दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अस्पताल में जुटे उनके अनुयायियों को रोकने के लिए पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनमें से कई ने मरीज बनकर अस्पताल में घुसने की कोशिश भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी