ताजा खबरें | राज्यसभा में मास्क लगाये बिना हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को आसन ने किया आगाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में मंगलवार को उपसभापति हरिवंश ने विभिन्न मुद्दों पर आसन के समक्ष आकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को इस बात के लिए कड़े शब्दों में आगाह किया कि वे मास्क नहीं लगाये थे। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से सवाल किया कि वे कोविड-19 अनुशासन का पालन नहीं करके देश को क्या संदेश देना चाहते हैं?

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राज्यसभा में मंगलवार को उपसभापति हरिवंश ने विभिन्न मुद्दों पर आसन के समक्ष आकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को इस बात के लिए कड़े शब्दों में आगाह किया कि वे मास्क नहीं लगाये थे। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से सवाल किया कि वे कोविड-19 अनुशासन का पालन नहीं करके देश को क्या संदेश देना चाहते हैं?

उच्च सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समक्ष आकर विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे। हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर वापस जाने और प्रश्नकाल चलने देने को कहा।

हरिवंश ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘‘कृपया कोविड के अनुशासन का पालन करिए। आप यहां मास्क खोलकर शोर कर करे हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप कोविड अनुशासन का पालन नहीं कर रहे हैं। आप देश को कैसा संदेश देना चाहते हैं? आप कम से कम राज्यसभा के अनुशासन का तो पालन करिए। प्रश्नकाल को चलने दीजिए।’’

उपसभापति की इस बात का हंगामा और नारेबाजी कर रहे सदस्यों पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। हंगामे के कारण उन्होंने बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि उच्च सदन में मानसून सत्र के शुरू से ही पेगासस जासूसी सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के चलते गतिरोध बना हुआ है। उच्च सदन में पिछला मंगलवार अपवाद स्वरूप रहा जब सभी दलों के नेताओं की सहमति से कोविड की स्थिति को लेकर चार घंटे तक चर्चा चली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट