देश की खबरें | एएसए ने 11 फरवरी को देश के पांच पूर्वी राज्यों में सड़क, रेलमार्ग अवरुद्ध करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनजातीय संगठन आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने कई मुद्दों को लेकर 11 फरवरी को देश के पांच पूर्वी राज्यों में नाकाबंदी का शुक्रवार को आह्वान किया।

जमशेदपुर, 10 फरवरी जनजातीय संगठन आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने कई मुद्दों को लेकर 11 फरवरी को देश के पांच पूर्वी राज्यों में नाकाबंदी का शुक्रवार को आह्वान किया।

आदिवासी समुदाय के कई मुद्दों में झारखंड के गिरिडीह में ‘मरंग बुरु’ या पारसनाथ पहाड़ियों पर अधिकार और आदिवासियों के लिए सरना को एक धर्म के रूप में मान्यता दिए जाने की मांग शामिल है।

जमशेदपुर में एएसए अध्यक्ष सलखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में सुबह से शाम तक सड़क और रेल मार्ग अवरुद्ध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को तिलका मुर्मू की जयंती है। तिलका मुर्मू अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाने वाले संताल समुदाय के पहले स्वतंत्रता सेनानी हैं।

एएसए ने 17 जनवरी को इन पांच राज्यों में पहाड़ियों पर अपना अधिकार जताने के लिए “मरंग बुरु बचाओ यात्रा” शुरू की। ये पहाड़ियां जैन समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। आदिवासी पारसनाथ पहाड़ी को सबसे पवित्र ‘जेहरथन’ (पूजा स्थल) मानते हैं।

सलखन मुर्मू ने कहा कि “मरंग बुरु बचाओ यात्रा” 28 फरवरी को समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now