देश की खबरें | जब तक मस्जिदों पर बजेंगे लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा भी बजता रहेगा : राज ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपना उग्र तेवर जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि जब तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर शांत नहीं होते, उनके पार्टी कार्यकर्ता भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाना जारी रखेंगे।

मुंबई, चार मई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपना उग्र तेवर जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि जब तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर शांत नहीं होते, उनके पार्टी कार्यकर्ता भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाना जारी रखेंगे।

राज ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो हिरासत में ले रही है, लेकिन कानून का पालन न करने वालों को ‘छोड़’ रही है।

मनसे प्रमुख ने दावा किया कि जब उन्होंने मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजाने का आह्वान किया, तो 90 से 92 प्रतिशत मस्जिदों में सुबह की अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया गया।

उन्होंने बुधवार से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

राज ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई में 1,104 मस्जिदें हैं, जिनमें से 135 ने बुधवार को सुबह की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा कि आखिर इन मस्जिदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने 'कानून का उल्लंघन किया है।'

उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों की जाती है जबकि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है? यह मामला सिर्फ सुबह की अजान तक ही सीमित नहीं है। अगर दिन में चार-पांच बार नमाज के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हमारे लोग भी दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाते रहेंगे। यह (विरोध) केवल एक दिन के लिए नहीं है।’’

राज ठाकरे ने कहा कि अगर कोई मंदिर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है, तो उसे भी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मस्जिदें लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करती हैं तो उन्हें उच्चतम न्यायालय की ओर से निर्धारित आवाज की सीमा का पालन करना चाहिए।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने आज राज ठाकरे के आवास के बाहर एकत्रित हुए कई मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल