देश की खबरें | विपक्ष की बैठक में भाग लेने अरविंद केजरीवाल पटना पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे।

पटना, 22 जून आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे।

केजरीवाल ने यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया और हवाईअड्डे से सीधे पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए रवाना हो गए । उनके साथ आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी हैं ।

इससे पहले विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को पटना पहुंचीं।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के साथ उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी भी थे।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी विपक्षी नेताओं के सम्मेलन से एक दिन पहले विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचीं।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख मुफ्ती ने यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों के सवालों को टालते हुए सीधे गेस्ट हाउस चली गयीं, जहां आमंत्रित लोगों को ठहराया जा रहा है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने के लिए 23 जून को बैठक बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने यह बैठक बुलाई है ।

पिछले साल अगस्त में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद से ही कुमार विपक्षी एकता पर जोर दे रहे हैं।

इससे पूर्व पटना में एक पोस्टर नजर आया जिसमें अरविंद केजरीवाल को ‘‘भावी प्रधानमंत्री’’ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘‘नरेंद्र मोदी का विश्वासपात्र’’ बताया गया है। आप ने इसे विपक्षी एकता के खिलाफ घृणित साजिश करार दिया ।

आप की बिहार इकाई के प्रवक्ता बब्लू कुमार ने कहा, ‘‘यह विपक्षी एकता के खिलाफ एक घृणित साजिश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी