ईटानगर, 26 सितंबर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने वाली भारतीय सेना का हौंसला बढ़ाने के लिए अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बी डी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को राज भवन में सेना की तीन इकाइयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
राजभवन के सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने 97 फील्ड रेजिमेंट, अरुणाचल स्काउट्स की पहली बटालियन और मद्रास रेजिमेंट की 25 वीं बटालियन को अपने परिचालन क्षेत्र में जिम्मेदारियों को निभाते हुए उनकी पेशेवर क्षमता और उत्साह के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
97 फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक पाठक, सूबेदार मेजर एसएन यादव और यूनिट के गनर सुरजीत ने राज्यपाल का प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया, जबकि अरुणाचल स्काउट्स की पहली बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मुकुल सती, सूबेदार मेजर दोरजी खांडू बापू और सिपाही अज़ेप्सो नगाडोंग ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
सूत्रों ने बताया कि मद्रास रेजिमेंट की 25वीं बटालियन के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर आर जय कुमार और सबसे कनिष्ठ सिपाही मनु ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
मिश्रा ने कमांडिंग अधिकारियों और सैनिकों को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे किसी भी स्थिति या चुनौती से पेशेवराना तरीके से निपटने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फंसे नागरिकों और पर्यटकों के बचाव के लिए 97 फील्ड रेजिमेंट की नागरिक प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में सराहनीय उत्साह प्रदर्शित करने और स्थानीय आबादी के बीच शैक्षिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यावरण को लेकर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा सुविधाओं सहित कल्याण और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए सराहना की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY