देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 20 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 252 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईटानगर, चार जुलाई अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 252 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से आठ पश्चिम कामेंग से सामने आए हैं जबकि छह-छह राजधानी और चंगलांग जिले से सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के परिणाम किए घोषित, 62.84% छात्र हुए पास : 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘ सभी मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं और 16 में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं जबकि चार में संक्रमण के लक्षण हैं।’’

उन्होंने बताया कि नए मरीज असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | भारतीय प्रशिक्षकों को मिलेगा 4 साल का कार्यकाल, 2 लाख का सैलरी कैप हटेगा: खेल मंत्री किरण रिजिजू.

राज्य में 176 लोगों का इलाज चल रहा है और 75 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

राज्य की राजधानी सबसे प्रभावित इलाका है जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 81 मामले सामने आ चुके हैं जबकि चंगलांग में 52, पश्चिम कामेंग में 21 और नामसाई में 10 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड