देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश: 33 सुरक्षाकर्मियों समेत 201 और लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में 33 सुरक्षाकर्मियों समेत 201 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 4,775 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, पांच सितंबर अरुणाचल प्रदेश में 33 सुरक्षाकर्मियों समेत 201 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 4,775 हो गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार: जानकीनगर थाना क्षेत्र के महादलित टोले पर हमला, गोली लगनें से 2 लोगों की मौत.

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री ताबा तेदिर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर में पृथकवास में हैं। राज्य में अब तक तीन मंत्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने कहा कि नए संक्रमित मरीजों में शामिल अर्धसैनिक बल के 33 लोगों में सेना के 18 जवान, आईटीबीपी के छह जवान, असम राइफल्स के तीन जवान, पांच पुलिसकर्मी, आईआरबीएन का एक कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा सीमा सड़क संगठन के सात कर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।’’

यह भी पढ़े | Karnataka II PUC Supplementary Exam 2020: कर्नाटक में ये छात्र मुफ्त में कर सकते है केएसआरटीसी की बसों में सफर.

उन्होंने कहा कि 15 संक्रमितों को छोड़कर सभी नए मरीजों में लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्रों में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 113 और मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अरुणाचल प्रदेश में अभी कोविड-19 के 1,487 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक कुल 3,280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और आठ की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर