देश की खबरें | नव कर्मचारियों से अरूणाचल के मुख्यमंत्री बोले- किसी के प्रभाव में न आएं, ईमानदारी की मिसाल कायम करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वे किसी के भी प्रभाव में नहीं आयें और इसके बजाय ईमानदारी के लिए कीर्तिमान स्थापित करें।

ईटानगर, तीन दिसंबर अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वे किसी के भी प्रभाव में नहीं आयें और इसके बजाय ईमानदारी के लिए कीर्तिमान स्थापित करें।

विभिन्न विभागों में समूह सी और समूह डी के नव नियुक्त 144 कर्मचारियों से बातचीत करते हुए खांडू ने कहा कि एक भ्रष्ट कर्मचारी का प्रभाव सभी कर्मचारियों और सरकार पर पड़ता है।

नव नियुक्त कर्मचारियों का चयन अरूणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) की ओर से आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (सीजीएलई) और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (सीएचएसएलई) के जरिए किया गया।

उन्होंने कहा, "अब आप सरकारी कर्मचारी हैं, एक पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आए हैं, तो आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रवृत्ति को बनाए रखें।"

खांडू ने कुछ कर्मचारियों के भ्रष्ट आचरण के शिकार होने पर चिंता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पहले दिन से ही भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, “इतने सारे लोगों को जेल भेजा गया, उनकी नौकरियां चली गईं और जीवन भर के लिए अपमानित होना पड़ा। मुझे नहीं पता कि किसी के पास अब भी भ्रष्टाचार करने की हिम्मत कैसे हो सकती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\