देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण अनुच्छेद 370 को हटाया जा सका: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ‘भेदभावपूर्ण’ अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण समाप्त किया जा सका, ताकि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया जा सके।

जम्मू, 24 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले ‘भेदभावपूर्ण’ अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण समाप्त किया जा सका, ताकि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया जा सके।

अगस्त, 2019 में राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर में अपनी पहली जनसभा में शाह ने कहा कि मोदी ने जम्मू कश्मीर में जमीनी लोकतंत्र बहाल किया और विकास का नया चरण शुरू किया, जहां लाखों लोगों ने अनुच्छेद 370 के तहत अन्याय का सामना किया था।

गृह मंत्री ने यहां जनसभा में कहा, ‘‘लंबे अंतराल के बाद मैं जम्मू के भाइयों और बहनों से मिलने आया हूं। मैं खराब मौसम के कारण थोड़े तनाव में था और आपसे मिलने को लेकर असमंजस था। लेकिन माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से सूरज बाहर आया और हम मिले।’’

शनिवार को भारी बारिश के कारण शाह की रैली को लेकर अनिश्चितता की स्थिति थी। हालांकि, मौसम में सुधार के कारण रैली हो सकी और हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘आज जम्मू कश्मीर के नेता पंडित प्रेम नाथ डोगरा की जयंती है, जिन्होंने मुखर्जी के साथ मिलकर ‘एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ का नारा लगाया था और भारत के साथ राज्य के एकीकरण के लिए पूरी तरह मेहनत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को ऐतिहासिक फैसला लिया और भेदभाव वाले अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों के विकास का रास्ता साफ किया, जिन्होंने वर्षों तक अन्याय का सामना किया।’’

शाह ने कहा, ‘‘अब जम्मू कश्मीर में कोई भी मंत्री बन सकता है और मुख्यमंत्री बन सकता है। पहाड़ियों का इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में किया जा रहा है, लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें