देश की खबरें | पच्चीस से अधिक वारदातों में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 25 से अधिक अपराधों में वांछित बदमाश को पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश (36) पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में 25 से अधिक अपराधों में वांछित बदमाश को पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश (36) पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान खजूरी खास स्थित राम कॉलोनी निवासी रशीद के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना एके चंडीगढ़ में अब तक 415 मामले पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि रशीद पर खजूरी खास पुलिस थाने में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत एक मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात को गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुखबीर को गोपनीय सूचना मिली कि रशीद गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पुस्ता रोड से गाजियाबाद स्थित लोनी जाने वाला है।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित कुमार ने कहा कि जब पुलिस ने गीता कॉलोनी के पास पुस्ता रोड पहुंच कर संदिग्ध वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी लेनी शुरू की तब एक वाहन से आरोपी ने गोली चलाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि जवाबी गोलीबारी में आरोपी को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। उन्होंने कहा कि उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि रशीद पर छिनैती, लूट, हत्या के प्रयास समेत 25 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड