विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में एशियाई-अमेरिकी महिला पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क, 31 मार्च (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एशियाई-अमेरिकी महिला पर बर्बर हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ घृणा से प्रेरित होकर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बुधवार तड़के ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क, 31 मार्च (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एशियाई-अमेरिकी महिला पर बर्बर हमले के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ घृणा से प्रेरित होकर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बुधवार तड़के ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर के निकट सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा महिला को धक्का देने और पीटने का वीडियो सामने आया था।

संदिग्ध की पहचान ब्रैडन इलियट (38) के रूप में हुई है। उसे दो दशक पहले अपनी मां की हत्या के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर है।

पुलिस ने कहा कि इलियट घटनास्थल से कुछ दूर एक होटल में रह रहा था, जिसका इस्तेमाल बेघर लोगों के लिये आश्रय गृह के तौर पर किया जा रहा है।

काली नस्ल से संबंध रखने वाले इलियट को 2002 में ब्रोंक्स में अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार दिया गया था। तब उसकी आयु 19 वर्ष थी। 2019 में उसे जेल से रिहा किया गया था और वह आजीवन पैरोल पर है।

हमले की शिकार महिला की पहचान फिलिपीन से संबंध रखने वाली विलमा करी (65) के रूप में हुई है।

अमेरिका में फिलिपीन के राजदूत जो मैनुअल रोमुअल्डेज ने कहा कि पीड़ित फिलिपीनी-अमेरिकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now