देश की खबरें | श्रीनगर में सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम पर हमला, दो जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से परिम्पुरा इलाके में आतंकवादियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 26 नवंबर जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से परिम्पुरा इलाके में आतंकवादियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

पुलिस ने बताया कि परिम्पुरा के भीड़-भाड़ वाले खुशीपुरा इलाके में दोपहर के समय वैन में सवार दो-तीन आतंकवादियों ने क्यूआरटी टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.

उन्होंने बताया कि हमले में दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें नजदीकी शरीफाबाद शिविर में सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, " उन्हें (घायल जवानों) को नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। बहरहाल, दोनों ने दम तोड़ दिया।"

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और खोज अभियान शुरू कर दिया है।

प्रवक्ता ने बताया, " भीड़-भाड़ वाला इलाका होने की वजह से हमारे जवानों ने संयम बरता ताकि कोई आम व्यक्ति हताहत ना हो और संपत्ति का नुकसान नहीं हो।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस