देश की खबरें | सेना ने भारत की संप्रभुता को सुरक्षित रखा, कांग्रेस क्यों आंसू बहा रही है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने लद्दाख में सीमा पर चीन की घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर जवाबी हमला करते हुए सोमवार को कहा कि जब सेना ने पड़ोसी देश के इरादों को विफल कर राष्ट्र की क्षेत्रीय संप्रभुता को सुरक्षित रखा है तो कांग्रेस क्यों आंसू बहा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त भाजपा ने लद्दाख में सीमा पर चीन की घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर जवाबी हमला करते हुए सोमवार को कहा कि जब सेना ने पड़ोसी देश के इरादों को विफल कर राष्ट्र की क्षेत्रीय संप्रभुता को सुरक्षित रखा है तो कांग्रेस क्यों आंसू बहा रही है।

पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को ‘‘लाल आंखें’’ दिखाई हैं तो फिर कांग्रेस क्यों ‘‘भीगी हुई आंखें’’ दिखा रही है।

यह भी पढ़े | Shinzo Abe Says Deeply Touched by PM Modi’s Words: पीएम मोदी के ट्वीट पर शिंजो आबे का जवाब, कहा- आपके शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया.

वह केंद्र सरकार पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘चीन द्वारा पैंगोंग सो क्षेत्र में घुसपैठ का एक और दुस्साहसिक प्रयास। हर रोज चीन घुसपैठ कर रहा है...पैंगोग सो क्षेत्र, गोग्रा तथा गलवान घाटी, देपसांग, लिपु लेक, डोका ला और नाकू ला । हमारे सशस्त्र बल भारत मां की रक्षा के लिए निडर होकर खड़े हैं। लेकिन मोदी जी अपनी लाल आंख कब दिखाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Prices of Vegetables Spike: आसमान छू रही सब्जियों की महंगाई, रसोई का बजट बिगड़ा.

पात्रा ने कहा कि चीन से संबंधित मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश का मुद्दा है। रक्षा मंत्रालय बयान जारी कर चुका है जिसमें उसने कहा कि चीन की सेना ने भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने की कोशिश की, लेकिन उसके प्रयास विफल कर दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और भारत के लोग भारतीय सेना को नमन करते हैं। सेना ने जिस वीरता से अपना दायित्व निभाया है और भारत की संप्रभुता की रक्षा की है, उसके लिए उसे हमारा नमन।’’

पात्रा ने कांग्रेस पर जवाबी हमला करते हुए कहा, ‘‘भारत और मोदी जी के पास लाल आंखें हैं। भारतीय सेना अपनी लाल आंखें दिखा चुकी है। इसलिए भारत की संप्रभुता अक्षुण्ण है। कोई भी इसे चुनौती नहीं दे सकता। हर किसी को भारतीय सेना और मोदी पर विश्वास है, और हर कोई उनके साथ खड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार और सेना वहां हैं तब तक देश की संप्रभुता को चुनौती देने की कोई जुर्रत नहीं कर सकता।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं रणदीप सुरजेवाला, राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि हमारे पास लाल आंखें हैं, लेकिन कांग्रेस के पास भीगी हुईं आंखें क्यों हैं? जब भी हम आतंकी शिविरों को नष्ट कने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, तब आप रोना क्यों शुरू कर देते हो? आपको प्रसन्न रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सेना के पास शौर्य है, और सरकार तथा प्रधानमंत्री के पास आत्मविश्वास है’’ तब कांग्रेस क्यों चिंता कर रही है और क्यों रुदन कर रही है।’’

सेना ने सोमवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में एक नए घटनाक्रम में चीनी सेना ने 29/30 अगस्त की रात पैंगोग सो के दक्षिणी किनारे पर यथास्थिति को एकतरफा ढंग से बदलने के लिए भड़काऊ सैन्य गतिविधि की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने इस कोशिश को विफल कर दिया।

इस घटनाक्रम पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यह दुखद है कि सरकार भारत के बारे में चीन के फैसले को महसूस नहीं करती। भारत को कड़ाई से पेश आना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\