देश की खबरें | सेना ने लांस नायक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लांस नायक निशान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीनगर, 17 अप्रैल सेना ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले लांस नायक निशान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा पीआरओ (जनसम्पर्क अधिकारी) कर्नल एमरोन मुसावी ने कहा कि रविवार को यहां बादामीबाग छावनी में एक कार्यक्रम में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय और सभी रैंक के जवानों ने वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के वत्नार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

कर्नल मुसावी ने कहा, ‘‘घेराबंदी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दल पर भारी गोलीबारी की। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, लांस नायक सिंह ने जवाबी कार्रवाई में आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं और इसी दौरान एक गोली उनके सीने पर लगी। उन्हें तुरंत 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

लांस नायक सिंह 2013 में सेना में शामिल हुए थे और हरियाणा के सिरसा जिले के भौदीन गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं।

रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘‘लांस नायक निशान सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा, जहां उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड