देश की खबरें | सेना का जवान गंगा नदी में बहा, शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला में मंगलवार को सेना का एक जवान गंगा नदी में नहाते समय बह गया । बाद में उसका शव बरामद किया गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देहरादून, पांच जुलाई उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट लक्ष्मणझूला में मंगलवार को सेना का एक जवान गंगा नदी में नहाते समय बह गया । बाद में उसका शव बरामद किया गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिले के गंडाला गांव के रहने वाले नितुल यादव (25) का शव बरामद कर लिया गया है ।

उनके अनुसार, छह लोगों का एक दल दोपहर को लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूलचट्टी में गंगा में नहाने गया था लेकिन अचानक जलस्तर बढने से यादव पानी में बहने लगा । उन्होंने बताया कि उसे गोल्फ रैपिड तक बहते हुए देखा गया लेकिन इसके बाद वह लहरों में गुम हो गया ।

सूचना प्राप्त होने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया ।

एसडीआरएफ के गोताखारों ने घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे नदी से यादव को खोज निकाला और तुरन्त अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

यादव घूमने के लिए ऋषिकेश आये थे ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी