देश की खबरें | कश्मीर के कुलगाम में सेना का जवान लापता, बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना के एक जवान के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 30 जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना के एक जवान के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के अचथल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद वानी शनिवार शाम को लापता हो गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, वानी लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे और फिलहाल छुट्टी पर थे। उन्होंने बताया कि वानी की कार शनिवार शाम को पारनहॉल में मिली।

अधिकारियों के अनुसार, वानी का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

लापता सैनिक के पिता मोहम्मद अय्यूब वानी ने बताया कि उनके बेटे को रविवार को लद्दाख क्षेत्र में ड्यूटी पर लौटना था। उन्होंने वानी के अपहरण की आशंका जताते हुए अपहरकर्ताओं से उन्हें सही सलामत छोड़ने की अपील की है, क्योंकि वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं।

मोहम्मद अय्यूब वानी ने संवाददाताओं से कहा, “मैं सभी भाइयों से अपील करता हूं कि मेरे बेटे को जिंदा छोड़ दें। अगर उसने किसी को परेशान किया है, तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। अगर वे चाहें, तो मैं उसकी नौकरी भी छुड़वा दूंगा।”

उन्होंने बताया कि उनका बेटा शनिवार शाम को मांस खरीदने के लिए बाजार गया था और उसे रविवार को लद्दाख क्षेत्र में ड्यूटी पर लौटना था।

मोहम्मद अय्यूब वानी ने कहा, “उसने अपने भाई से कहा कि वह उसे कल (रविवार) हवाई अड्डे पर छोड़ दे। कुछ देर बाद हमें फोन आया कि उसकी कार लावारिस हालत में मिली है और उसके दरवाजे खुले हुए हैं।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि कार में खून के निशान थे, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने वानी का पता लगाने के लिए कुलगाम जिले और आसपास के इलाकों में छापे मारे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया