देश की खबरें | सेना के अस्पताल ने कोरोना वायरस से संक्रमित 12 वर्षीय लड़के की जान बचाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जम्मू के एक सैन्य अस्पताल ने कोरोना वायरस से संक्रमित 12 साल के एक लड़के की जान बचाई। वह संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था।

जम्मू, सात जुलाई जम्मू कश्मीर में जम्मू के एक सैन्य अस्पताल ने कोरोना वायरस से संक्रमित 12 साल के एक लड़के की जान बचाई। वह संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था।

एक रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आरएस पुरा के लड़के को “बहुत गंभीर’’ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच करने पर वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5134 मामले पाए गए, 224 की मौत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, “अस्पताल में भर्ती के वक्त लड़के को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे सीने में दर्द की भी शिकायत थी और वह सदमे में था।“

प्रवक्ता ने बताया कि उसे निमोनिया और एआरडीएस हो गया था, जो एक जान लेवा स्थिति है।

यह भी पढ़े | SSC CGL Tier-I Final Answer Keys 2019: फाइनल आंसर Keys और प्रश्न पत्र जल्द ही ssc.nic.in हो सकतें हैं जारी.

उन्होंने बताया कि सेना के डॉक्टरों की एक टीम ने उसका उपचार किया।

प्रवक्ता ने बताया, “बच्चे को सात दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। बाल चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा बच्चे का समय पर किए गए इलाज से वह जानलेवा बीमारी से बच गया। “

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू