देश की खबरें | प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सेना ने भर्ती परीक्षा रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, '' उचित उम्मीदवार के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण को लेकर सेना जरा भी कमी बर्दाश्त नहीं करती।''

अधिकारी ने कहा कि पुणे की स्थानीय पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात को सैनिकों (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

सेना में सैनिक (जनरल ड्यूटी) की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है और बतौर युद्ध सैनिक के अलावा वे अन्य कार्यों में भी शामिल रहते हैं। इन्हें सशस्त्र अथवा सेवाओं में तैनात किया जाता है।

भारतीय सेना भर्ती कार्यालय जवानों की भर्ती करते हैं जबकि अधिकारियों की भर्ती सीडीएस परीक्षा के जरिए की जाती है जिसका आयोजन केंद्रीय लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\