देश की खबरें | दिल्ली में हथियार तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद निवासी आशीष कुमार पांडेय के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से 35 अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल और 60 कारतूस जब्त किए गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी मिली कि पांडेय अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए पीतमपुरा आएगा।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि योजना बनाकर पांडेय को पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पांडेय ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश के बड़वानी के रहने वाले प्रहलाद नाम के शख्स से खरीदने के बाद अवैध हथियार और कारतूस आपूर्ति करता था।

उन्होंने कहा कि पांडेय दो साल से अधिक समय से इस व्यापार में हैं। वह मध्य प्रदेश में तस्करों से अवैध पिस्तौल खरीदता था और उन्हें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अपराधियों को आपूर्ति करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now