देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व गोलाबारूद का जखीरा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच ‘एके’ असाल्ट राइफलों समेत हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है।

श्रीनगर, 29 मार्च जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच ‘एके’ असाल्ट राइफलों समेत हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है।

सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “करनाह में तैनात सुरक्षाबलों को मिली एक बड़ी कामयाबी में, रविवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। सेना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह संभव हो सका।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया और पांच एके राइफलें तथा कई मैगजीन और कारतूस समेत सात पिस्तौल बरामद की।

अधिकारी ने कहा, “अभियान नियंत्रण रेखा के बिल्कुल करीब धन्नी गांव में चलाया गया था जो लीपा घाटी में पाकिस्तान सेना की सीधी निगरानी में आता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें