विदेश की खबरें | आर्मीनिया ने नागोर्नो-काराबाख से बाहर हमला किया, आजरबैजान का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की सुलह करवाने की कोशिशों के बावजूद दोनों तरफ से करीब तीन हफ्ते से जारी तीखी लड़ाई के बीच परस्पर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। करीब 25 वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच इतने बड़े पैमाने पर छिड़ी यह पहली लड़ाई है।

रूस की सुलह करवाने की कोशिशों के बावजूद दोनों तरफ से करीब तीन हफ्ते से जारी तीखी लड़ाई के बीच परस्पर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। करीब 25 वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच इतने बड़े पैमाने पर छिड़ी यह पहली लड़ाई है।

आजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आर्मीनियाई बलों द्वारा दागी गई एक मिसाइल बृहस्पतिवार को उसके नाखचिवन क्षेत्र के ओर्डुबा के निकट एक इलाके में गिरी। इसमें हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्लेन का कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित.

आर्मीनियाई रक्षा बलों की प्रवक्ता सूशन स्टेपेनियन ने आजरबैजान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि नाखचिवन क्षेत्र में कोई मिसाइल नहीं दागी गई।

यह क्षेत्र आजरबैजान के क्षेत्र में आता है, लेकिन इस पर आर्मीनिया समर्थित आर्मीनियाई जातीय समूहों का 1994 से नियंत्रण है। आर्मीनिया इसे आर्तसाख कहता है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर आजरबैजान और आर्मीनियाई बलों के बीच 27 सितंबर को संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस का आर्मीनिया के साथ सुरक्षा समझौता है लेकिन उसने आजरबैजान के साथ भी अच्छे रिश्ते विकसित किये हैं। शनिवार को दोनों संघर्षरत देशों की शीर्ष राजनयिकों की मास्को में करीब 10 घंटे तक चली बैठक के बाद संघर्ष विराम के लिये समझौता हुआ था। दोनों पक्षों द्वारा हालांकि एक-दूसरे पर संघर्षविराम का आरोप लगाए जाने के बाद यह समझौता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका।

रूसी अधिकारियों ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में अन्य मुद्दों के साथ नागोर्नो-काराबाख में जारी संघर्ष पर भी चर्चा की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\