विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है और उसे बृहस्पतिवार को दिन में लगभग एक बजकर 40 मिनट पर हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि कि इस व्यक्ति को पहली बार करीब तीन घंटे पहले मैनहट्टन के फर्स्ट एवेन्यू पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा चौकी के बाहर देखा गया था। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के स्पेशल ऑपरेशंस के प्रमुख हैरी वेडिन ने बताया कि व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है और उसे बृहस्पतिवार को दिन में लगभग एक बजकर 40 मिनट पर हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि कि इस व्यक्ति को पहली बार करीब तीन घंटे पहले मैनहट्टन के फर्स्ट एवेन्यू पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा चौकी के बाहर देखा गया था। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के स्पेशल ऑपरेशंस के प्रमुख हैरी वेडिन ने बताया कि व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वेडिन ने कहा कि बंदूक में गोलियां भरी थीं। व्यक्ति के पास एक बैग भी था और उसने पुलिस को दस्तावेज दिए, जिसमें चिकित्सा कागजात भी शामिल थे। उसने कहा कि वह ये दस्तावेज संयुक्त राष्ट्र को पहुंचाना चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि ‘‘एनवाईपीडी से बातचीत में व्यक्ति ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र को कुछ कागजात देना चाहता था।’’ दुजारिक ने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षा अधिकारियों ने कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। व्यक्ति के आत्मसमर्पण करने पर हमने एनवाईपीडी को कागजात लौटा दिए। कागजात में चिकित्सा संबंधित बातों का जिक्र था जिनमें संयुक्त राष्ट्र से संबंधित कुछ भी नहीं था।’’

वेडिन ने कहा कि व्यक्ति ने कभी अधिकारियों पर बंदूक नहीं तानी और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। एनवाईपीडी के प्रथम उपायुक्त बेंजामिन टकर ने कहा कि व्यक्ति के आतंकवाद से संबंध होने का कोई सबूत नहीं है।

टकर ने बताया कि व्यक्ति फ्लोरिडा से आया था और मिलेनियम होटल से संयुक्त राष्ट्र गया था, जो कि टाइम्स स्क्वायर के पास कुछ ब्लॉक दूर है। वह बुधवार से वहां रह रहा था। टकर ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने होटल, व्यक्ति के कमरे और उससे जुड़े एक पिकअप ट्रक की छानबीन लेकिन वहां उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

टकर ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने बताया कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\