खेल की खबरें | अर्जुन और ओजस्वी की जोड़ी ने राष्ट्रीय खेलों में 10 मी राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्जुन बबूता और ओजस्वी ठाकुर की पंजाब की जोड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन शनिवार को यहां 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

देहरादून, एक फरवरी अर्जुन बबूता और ओजस्वी ठाकुर की पंजाब की जोड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन शनिवार को यहां 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

अर्जुन और ओजस्वी ने यहां त्रिशूल निशानेबाजी परिसर में स्वर्ण पदक के लिए करीबी मैच में महाराष्ट्र के आर्य बोरसे और रुद्रांक्ष पाटिल की जोड़ी को 16-12 से हराया।

खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था लेकिन पंजाब की जोड़ी ने आखिरी निशाने में महाराष्ट्र के 21.0 के मुकाबले 21.4 अंक के साथ जीत पक्की की।

पश्चिम बंगाल के अभिनव साव और इस्मिता भोवाल की जोड़ी ने गुजरात को 17-11 से हराकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले 25 टीमों के क्वालीफिकेशन दौर में पंजाब (631.7) ने शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र (630.7), पश्चिम बंगाल (630.6) और गुजरात (629.4) शीर्ष चार में रहे।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार 579 अंक के साथ शीर्ष पर रही।

दिल्ली की पुष्पांजलि राणा (578), कर्नाटक की टी एस दिव्या (577), महाराष्ट्र की राही जीवन सरनोबत (576), हरियाणा की अन्नू राज (576), महाराष्ट्र की रिया शिरीष थट्टे (576), पंजाब की नीरज कौर (574) और हरियाणा की अंजलि चौधरी (573) अन्य सात निशानेबाज थीं जिन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इस स्पर्धा में देश भर के 30 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी