खेल की खबरें | अर्जेंटीना दौरे से तैयारियों के बारे में पता चलेगा: हॉकी कप्तान रानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में प्रतियोगिताओं के रूकने के लगभग एक साल बाद अर्जेंटीना दौरे से खेल के ‘स्तर के बारे में पता चलेगा’।

ब्यूनस आयर्स, 16 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में प्रतियोगिताओं के रूकने के लगभग एक साल बाद अर्जेंटीना दौरे से खेल के ‘स्तर के बारे में पता चलेगा’।

यह महिला टीम अंतरराष्ट्रीय मैचों को फिर से शुरू करने वाली भारत की पहली हॉकी टीम बनेगी, जिसे अर्जेंटीना दौरे पर खेले जाने वाले आठ मैचों के पहले मुकाबले को रविवार को खेलना है।

हॉकी इंडिया से जारी मीडिया विज्ञप्ति में रानी में कहा, ‘‘ यह दुनिया भर में खेल से जुड़े लोगों के लिए एक अजीब तरह का समय रहा है लेकिन हम जिस चीज से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसे फिर से शुरू करने का एहसास सबसे अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कुछ मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को परखना चाहते हैं और यह भी समझना चाहते हैं कि फिलहाल हमारा स्तर क्या है।’’

रानी ने कहा कि इस श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन से इस साल होने वाले ओलंपिक से पहले उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि प्रतिस्पर्धी हॉकी को फिर से शुरू करने के मामले में यह दौरा हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है।’’

रानी ने कहा, ‘‘ हमारे लिये यह काफी अहम साल है और ऐसी मजबूत टीमों के खिलाफ के कड़ी मेहनत करके हम तोक्यो ओलंपिक के लिए बेहतर तैयारियों करने के अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ सकेंगे।’’

इस 26 साल की अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी ने कहा कि हम सब ओलंपिक वर्ष के महत्व को समझते है लेकिन लगभग एक साल तक प्रतियोगिताओं से दूर रहने के कारण लय हासिल करने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि इस वर्ष हमारा उद्देश्य क्या है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस वर्ष की शुरुआत सही तरीके से करें और कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिर से लय हासिल करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी