खेल की खबरें | ब्राजील को करारी शिकस्त देकर अर्जेंटीना ने विश्व कप में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बोलीविया के उरुग्वे को हराने में असफल रहने का मतलब है कि अर्जेंटीना 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम बन गई।

बोलीविया के उरुग्वे को हराने में असफल रहने का मतलब है कि अर्जेंटीना 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम बन गई।

एल ऑल्टो में उरुग्वे और बोलीविया का मैच गोल रहित ड्रा छूटने के बाद अर्जेंटीना ने लियोनेल मेस्सी की अनुपस्थिति के बावजूद मंगलवार को मोनुमेंटल डी नुनेज़ स्टेडियम में 85,000 प्रशंसकों के सामने ब्राजील को 4-1 से हराया।

दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग इतिहास में ब्राजील की सबसे बुरी हार ने कोच डोरिवल जूनियर पर दबाव बढ़ा दिया, जिन्होंने पिछले साल जनवरी में पदभार संभाला था।

ब्राज़ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज अर्जेंटीना से 10 अंक जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इक्वाडोर से केवल दो अंक पीछे है। इक्वाडोर को चिली ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

तीसरे स्थान पर काबिज उरुग्वे और पांचवें स्थान पर काबिज पराग्वे के भी 21 अंक हैं और कोलंबिया उनसे एक अंक पीछे छठे स्थान पर है। वेनेजुएला के 15 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। वेनेजुएला ने नौवें स्थान पर मौजूद पेरू पर 1-0 की जीत हासिल की।

दक्षिण अमेरिका क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहने वाली छह टीम विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में खेलेगी।

अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ मैच में शुरू से अपना दबदबा बनाए रखा। यह पहला अवसर है जबकि अर्जेंटीना ने विश्व कप क्वालीफाइंग में ब्राजील के खिलाफ दोनों मैच जीते।

अर्जेंटीना ने केवल 12 मिनट के अंदर ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से जूलियन अल्वारेज़ ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। इसके आठ मिनट बाद एंज़ो फर्नांडीज ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी।

ब्राजील की तरफ से मैथियस कुन्हा ने 26वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके 11 मिनट बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल गिउलिआनो शिमोन ने 71वें मिनट में किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\