खेल की खबरें | आर्चर टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार है : स्टोक्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की फॉर्म और फिटनेस पर बेवजह सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वह फरवरी 2021 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लंदन, नौ जुलाई इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की फॉर्म और फिटनेस पर बेवजह सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वह फरवरी 2021 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चोट से जूझने वाले इस तेज गेंदबाज को लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

वापसी की तैयारी के लिए आर्चर ने ससेक्स के लिए एक प्रथम श्रेणी मैच खेला।

लार्ड्स टेस्ट से पहले कप्तान ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जोफ्रा ने वापसी के बाद पिछले ढाई साल में काफ़ी क्रिकेट खेला है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सफ़ेद गेंद से क्रिकेट खेला है और ससेक्स के लिए एक प्रथम श्रेणी मैच भी खेला है। उन्हें खेलते हुए बहुत अच्छा महसूस हुआ है। ’’

स्टोक्स ने कहा, ‘‘अगर हमें नहीं लगता कि वह गेंदबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है तो हम उसे चयन के लिए नहीं चुनते। ’’

स्टोक्स ने बारबाडोस में जन्में इंग्लैंड के इस क्रिकेटर के बचाव में कहा, ‘‘जब भी आप मैदान पर उतरते हैं तो आप हमेशा खुद को जोखिम में डालते हैं। यह एक पेशेवर खेल है। हम सभी जानते हैं कि कुछ गड़बड़ हो सकती है लेकिन अगर हमें नहीं लगता कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, तो हम उसे नहीं चुनते। ’’

स्टोक्स ने कहा कि आर्चर ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए जो जोश और दृढ़ संकल्प दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से उसने पिछले कुछ समय में चोटों से जूझते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी