खेल की खबरें | आर्चर कोहनी की चोट के कारण अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाये, स्टोक्स और कुछ अन्य को पेट में संक्रमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट से परेशानी के कारण भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में नहीं चुना गया जबकि बेन स्टोक्स सहित टीम के कुछ अन्य सदस्यों को पेट में संक्रमण है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी।

अहमदाबाद, चार मार्च इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट से परेशानी के कारण भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में नहीं चुना गया जबकि बेन स्टोक्स सहित टीम के कुछ अन्य सदस्यों को पेट में संक्रमण है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी।

आर्चर इसी चोट के कारण चेन्नई में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाये थे।

ईसीबी के अपडेट के अनुसार, ‘‘जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के बरकरार रहने के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। ईसीबी की मेडिकल टीम आगे इस पर अपडेट देगी। ’’

इसके अनुसार, ‘‘बेन स्टोक्स को पेट में गड़बड़ी है और दौरा करने वाली टीम के अन्य सदस्यों को भी इससे परेशानी है। लेकिन उन्हें मैदान से दूर रखने की उम्मीद नहीं है। ’’

आर्चर तीसरे टेस्ट में खेले थे जिसमें उन्होंने एक विकेट चटकाया था।

स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट के पहले दिन 55 रन की पारी खेली। अनुभवी जेम्स एंडरसन ही अंतिम एकादश में मुख्य तेज गेंदबाज हैं।

टीम चार मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रही है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी