देश की खबरें | अर्चना और श्रीजा ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया, पुरूष बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना कामत और श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2022 के महिलाओं के एकल मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया।

नयी दिल्ली, दो मार्च भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना कामत और श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2022 के महिलाओं के एकल मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया।

ये दोनों खिलाड़ी अब मनिका बत्रा के साथ होंगी जिन्हें राउंड 32 में सीधे प्रवेश मिला था।

पुरूष एकल में हालांकि पांच में से कोई भी खिलाड़ी मुख्य ड्रा में प्रवेश नहीं कर सका। इससे सिर्फ जी साथियान ही भारत के लिये पुरूष वर्ग में चुनौती पेश करेंगे, उन्हें भी दूसरे चरण में सीधे प्रवेश दिया गया था। वह राउंड 32 में चीन के 16 वर्षीय लिन शिडोंग से भिड़ेंगे।

अर्चना (99वीं रैंकिंग) ने क्वालीफायर के तीसरे दौर में ओजे यिल्माज को 11-8 5-11 12-10 11-7 से पराजित किया। अब मुख्य ड्रा में राउंड 32 में उनका सामना अपने से ऊंची रैंकिंग की चीनी खिलाड़ी मो झांग (42वीं रैंकिंग) से होगा।

श्रीजा ने यांग हुईजिंग पर 11-5 11-13 12-10 11-4 से जीत हासिल की। वह अब अपने अगले मुकाबले में फ्रांस का प्रतिनिधित्व कर रही चीनी मूल की जिया नान युआन से भिड़ेंगी।

युवा दिया चिताले ने चीन की शि जुनयाओ को कड़ी चुनौती दी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रीथ रिष्या और सुतिर्था मुखर्जी को दूसरे दौर में जबकि अनुभवी मधुरिका पाटकर को पहले दौर में ही हार मिली।

दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी मनिका सिंगापुर की लिन ये (62 रैंकिंग) से भिड़ेंगी।

भारतीय पुरूष टेबल टेनिस खिलाड़ियों में केवल मानव ठक्कर ही क्वालीफिकेशन के चौथे दौर तक पहुंच सके जिसमें उन्हें चीन के युआन लिसेन से हार मिली।

हरमीत शेट्टी, सानिल शेट्टी और मानुष शाह तीसरे दौर में जबकि एंथोनी अमलराज दूसरे दौर में हार गये।

भारत को दोहरा झटका तब लगा जब जी साथियान और हरमीत देसाई की दूसरी वरीय पुरूष जोड़ी तथा मनिका बत्रा और अर्चना कामत की दूसरी वरीय महिला जोड़ी को हार मिली।

हालांकि मानुश शाह और मानव ठक्कर ने ब्राजील के एरिक जौटी और विटोर इशि पर 7-11 11-3 6-11 11-7 14-12 से जीत हासिल की और अब क्वार्टरफाइनल में उसी ताईपे की जोड़ी से भिड़ेंगे जिन्होंने साथियान और देसाई को हराया था।

वहीं सुतिर्था मुखर्जी और अहयिका मुखर्जी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुअर्तो रिको की शीर्ष वरीयता प्राप्त डायज बहनों - एड्रियाना और मेलानी की जोड़ी को 11-6 11-5 11-9 से हराकर उलटफेर किया।

अब गुरूवार को क्वार्टरफाइनल में उनका सामना चेक गणराज्य की जडेना ब्लास्कोवा और कैटरीना तोमानोवस्का की जोड़ी से होगा।

वहीं श्रीजा और सेलेना दीप्ति सेल्वाकुमार ने राउंड 16 में सिंगापुर की लिन ये और झेंग जियान की जोड़ी को 11-8 5-11 13-11 5-11 11-4 से मात दी। अब क्वार्टरफाइनल में उन्हें सिंगापुर की गोई रूई जुआन और वोंग जिन रू से भिड़ना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\