जरुरी जानकारी | आर्केड डेवलपर्स 183 करोड़ रुपये में खरीदेगी फिल्मिस्तान स्टूडियो, आलीशान परियोजना बनाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लि. फिल्म निर्माण के लिए मशहूर रहे ‘फिल्मिस्तान स्टूडियो’ की संचालक फर्म फिल्मिस्तान प्राइवेट लि. का 183 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने इसके लिए पक्का समझौता किया है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लि. फिल्म निर्माण के लिए मशहूर रहे ‘फिल्मिस्तान स्टूडियो’ की संचालक फर्म फिल्मिस्तान प्राइवेट लि. का 183 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने इसके लिए पक्का समझौता किया है।

आर्केड डेवलपर्स ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित चार एकड़ भूमि वाले परिसर का विकास करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि 'फिल्मिस्तान स्टूडियो' के परिसर में एक आलीशान रिहायशी परियोजना की शुरूआत 2026 में होने की संभावना है। इस परियोजना में 50-50 मंजिलों वाले दो टावर विकसित किये जाएंगे जिसमें तीन, चार और पांच कमरों वाले बेहद आलीशान फ्लैट एवं पेंटहाउस होंगे।

बयान के मुताबिक, इस परियोजना का सकल विकास मूल्य 3,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

फिल्मिस्तान स्टूडियो हिंदी फिल्मों के निर्माण का एक अहम स्थान रहा है। यहां पर गुजरे दौर की कई मशहूर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में यहां पर फिल्म एवं टीवी शूटिंग से संबंधित गतिविधियां काफी सीमित हो गईं।

आर्केड डेवलपर्स लि. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अमित जैन ने कहा, "फिल्मिस्तान स्टूडियो मुंबई के लिए भावनात्मक महत्व रखने के साथ विरासत को भी समेटे हुए है। हमें इसके अगले अध्याय को आकार देने का काम सौंपे जाने पर गर्व है।’’

जैन ने कहा, ‘‘यह विकास एक प्रीमियम से कहीं आगे जाएगा। आर्केड डेवलपर्स में, हम केवल घर नहीं बना रहे हैं, हम एक ऐसी विरासत गढ़ रहे हैं जो हमारे निरंतर विकसित होते शहर की गतिशील आकांक्षाओं को दर्शाती है।’’

जैन ने कहा, ‘‘प्रतिष्ठित फिल्मिस्तान स्टूडियो का आगामी कायाकल्प हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा, जो बेहद आलीशान खंड में हमारी स्थिति को आगे लेकर जाएगा।"

रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी