विदेश की खबरें | नवाजुद्दीन अभिनीत “नो लैंड्स मैन” फिल्म के सह निर्माता होंगे ए आर रहमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे।

लास एंजिलिस, 11 जून प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे।

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.

फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे जिन्होंने “टेलीविजन” और इरफान खान अभिनीत “दूब: नो बेड ऑफ रोजेज” बनाई थी।

वैरायटी पत्रिका के मुताबिक फिल्म के निर्माण से अमेरिका, भारत और बांग्लादेश के नागरिक जुड़े हैं और इसमें एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा की कहानी है जो उलझ जाती है जब मुख्य किरदार अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलता है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल.

ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने कहा, “समय ने हमेशा नई दुनिया, नए विचारों को जन्म दिया है। नई बनी दुनिया में नई चुनौतियां और सुनाने के लिए नई कहानियां होती हैं। यह ऐसी ही एक कहानी है।”

“द लंचबॉक्स” और “सेक्रेड गेम्स” से सुर्खियां बटोर चुके नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे रहमान के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई थियेटर अभिनेत्री मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार अभिनेता तहसन रहमान खान भी दिखाई देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\