देश की खबरें | विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर खरीदने को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में इस साल के आखिर होने वाले विधानसभा चुनाव में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा हेतु अतिरिक्त व्हील चेयर खरीदने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

जयपुर, 16 अगस्त राजस्थान में इस साल के आखिर होने वाले विधानसभा चुनाव में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा हेतु अतिरिक्त व्हील चेयर खरीदने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

सरकार द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 10,072 व्हीलचेयर की खरीदी के लिए 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्तमान में 10,734 व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। सरकार ने 10,072 अतिरिक्त व्हीलचेयर खरीदी को मंजूरी दी है। मतदान के बाद इनका उपयोग राजकीय चिकित्सालयों में होगा और मतदान के वक्त फिर से इनका उपयोग निर्वाचन प्रक्रिया में होगा।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य फैसले में जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के लिए सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के 33 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इससे प्रकोष्ठ के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण अधिकारी के रूप में सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के पदों के सृजन किया जाएगा।

वहीं हनुमानगढ़ जिले के नोहर में सिद्धमुख नहर व नोहर फीडर प्रणाली में पुराने टूटे नालों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराने के लिए 58.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड