जरुरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन पर शिकागों संधि में संशोधन से जुड़े प्रोटोकॉल के अनुमोदन को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन पर शिकॉगो संधि 1944 में संशोधन से जुड़े तीन प्रोटोकॉल के अनुमोदन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन पर शिकॉगो संधि 1944 में संशोधन से जुड़े तीन प्रोटोकॉल के अनुमोदन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इसमें कहा गया है कि शिकॉगो संधि के सभी अनुच्छेद संधि करने वाले सभी देशों के विशेषाधिकारों और दायित्वों को स्थापित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन को विनियमित करने वाले अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) मानकों एवं अनुशंसित कार्यप्रणालियों (एसएआरपी) को अपनाने को बढ़ावा देते हैं।

पिछले 78 वर्षों के दौरान शिकॉगो संधि में कुछ संशोधन हुए हैं और भारत समय-समय पर ऐसे संशोधनों की पुष्टि करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संधि "शिकागो संधि", 1944 में संशोधन से संबंधित तीन प्रोटोकॉल की पुष्टि को मंजूरी दी गई है।

इसमें एक प्रोटोकॉल में उड़ान भर रहे नागरिक विमानों के खिलाफ हथियारों के उपयोग का सहारा लेने से सदस्य देशों को रोकने के लिए शिकॉगो संधि, 1944 में अनुच्छेद तीन को शामिल करने से संबंधित है।

एक अन्य प्रोटोकॉल आईसीएओ परिषद की शक्ति को 36 से बढ़ाकर 40 करने के लिए शिकॉगो संधि, 1944 के अनुच्छेद 50 (ए) में संशोधन करने का विषय है। जबकि तीसरा प्रोटोकॉल वायु नौवहन आयोग की शक्ति को 18 से बढ़ाकर 21 करने के लिए शिकॉगो संधि, 1944 के अनुच्छेद 56 में संशोधन करने से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट