जरुरी जानकारी | जोमैटो का नाम बदलकर इटर्नल करने को शेयरधारकों की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी का नाम बदलकर ‘इटर्नल’ करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी का नाम बदलकर ‘इटर्नल’ करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके खाद्य वितरण कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम ‘जोमैटो’ ही रहेगा।

इटर्नल में फिलहाल चार प्रमुख व्यवसाय - जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर - शामिल होंगे।

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी के नाम में बदलाव को मंजूरी देने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया।

जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने पिछले महीने कहा था कि अगर नाम बदलने को मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी की कॉरपोरेट वेबसाइट का पता ‘जोमैटो.कॉम’ से बदलकर ‘इटर्नल.कॉम’ हो जाएगा।'

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आपस में जोमैटो की जगह इटर्नल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। हमने यह भी सोचा कि जिस दिन जोमैटो के अलावा कुछ भी हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटर्नल कर देंगे।’’

गोयल ने कहा, ‘‘आज, ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं। हम कंपनी का नाम (ब्रांड/ऐप नहीं) जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटर्नल लिमिटेड करना चाहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े