देश की खबरें | 28,400 करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूरी जम्मू कश्मीर में समृद्धि का नया सवेरा लाएगी : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए 28,400 करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूरी के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह योजना केंद्रशासित प्रदेश में समृद्धि का एक ‘‘नया सवेरा’’ लाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए 28,400 करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूरी के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह योजना केंद्रशासित प्रदेश में समृद्धि का एक ‘‘नया सवेरा’’ लाएगी।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इससे जम्मू एवं कश्मीर में अभूतपूर्व निवेश आकर्षित होगा व लगभग 4.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे युवाओं का कौशल विकास होगा व वर्तमान उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर देश के अन्य क्षेत्रों के समान सक्षम बन पाए।’’

शाह ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के ‘‘दूरदर्शी नेतृत्व’’ को दर्शाता है। उनके मुताबिक इसके परिणामस्वरूप पहली बार कोई योजना औद्योगिक विकास को ब्लॉक स्तर तक ले जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे घरेलु निर्माण को बल मिलेगा और ब्लॉक स्तर तक रोजगार सृजन का मार्ग खुलेगा। इसके लिए नरेन्द्र मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं। यह योजना जम्मू एवं कश्मीर के गृह, हस्तशिल्प, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक वरदान साबित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे निर्माण और सेवा क्षेत्र की नयी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयां लगेंगी और साथ ही मौजूदा इकाइयों के विस्तार को भी सहायता मिलेगी।’’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से दूर कर वहां विकासवाद की शुरुआत की है तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वहां के औद्योगिक विकास के लिए 28,400 करोड़ के पैकेज की मंजूरी का निर्णय उनके हृदय में केंद्र शासित प्रदेश के लिए विशेष स्थान को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड