जरुरी जानकारी | चंडीगढ़-लुधियाना के बीच बेहतर सड़क संपर्क के लिये चार हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लुधियाणा से चंडीगढ़ के लिये तीव्र गति सड़क मार्ग समेत कुल चार हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लुधियाणा से चंडीगढ़ के लिये तीव्र गति सड़क मार्ग समेत कुल चार हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
चंडीगढ़ और लुधियाना का यह खंड दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का हिस्सा होगा।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
इस खंड के पूरा हो जाने पर चंडीगढ़ और लुधियाना की यात्रा में लगने वाला समय अभी के डेढ़ घंटे से कम होकर एक घंटे से भी नीचे आ जायेगा। इसके अलावा परियोजना के पूरा होने से दिल्ली हवाईअड्डे और चंडीगढ़ हवाईअड्डे के बीच यात्रा का समय भी कम हो जायेगा। दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे की शहरी विस्तार सड़क मार्ग-दो से यह संभव हो सकेगा।
एनएचएआई 670 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर काम कर रहा है। यह भारतमाला परियोजना का हिस्सा है और इससे लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर तथा जम्मू जैसे शहर आपस में जुड़ जायेंगे।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ से लुधियाना तथा जालंधर से अमृतसर के बीच एक्प्रेस संपर्क बहाल करने के लिये लुधियाना-रोपड़ मार्ग को खराड़ (चंडीगढ़) तक विस्तार देने की मंजूरी दी गयी है। इससे चंडीगढ़ और अमृतसर के बीच की यात्रा में लगने वाला समय अभी के चार घंटे से कम होकर करीब दो घंटे रह जायेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)