देश की खबरें | पुडुचेरी विस में विनियोग (लेखानुदान) विधेयक पारित, कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा पेश किए गए विनियोग (लेखानुदान) विधेयक को पारित करने के बाद पुडुचेरी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

पुडुचेरी, 30 मार्च मुख्यमंत्री एन. रंगासामी द्वारा पेश किए गए विनियोग (लेखानुदान) विधेयक को पारित करने के बाद पुडुचेरी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

विधेयक में आगामी वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक पांच महीने के लिए 3,613.66 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सदन की कार्यवाही करीब दो घंटे चली। इस दौरान विनियोग (लेखानुदान) विधेयक को पारित किया गया, जिसमें अप्रैल से अगस्त 2022 तक पांच महीनों के लिए धनराशि निर्धारित की गई और वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री के विधेयक पेश करते ही, सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों के सदस्यों ने बेरोजगार युवाओं की समस्याओं, सड़कों तथा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं जैसे बुनियादी ढांचे की उपलब्धता से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।

सरकार और विपक्षी दोनों पक्ष के सदस्यों ने पुडुचेरी में गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों की ‘‘बड़े पैमाने पर’’ उपलब्धता और बेरोजगार युवाओं के मादक पदार्थों के तस्करों के चुंगल में फंसने को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

सरकारी सचेतक (व्हीप) ए.के.डी. अरुमुघम ने कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन, गांजा से संबंधित मामलों से निपटने के लिए एक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस विभाग में एक अलग प्रकोष्ठ बनाए।

इससे पहले, विपक्षी दल द्रमुक और कांग्रेस के सदस्यों ने एक दिन के लिए सत्र आयोजित करने और पूर्ण बजट पेश किए बिना लेखानुदान को अपनाने के खिलाफ कड़ा विरोध किया और तख्तियां लहराते हुए सदन से बहिर्गमन किया। हालांकि, कुछ समय बाद वे सदन में लौट आए और आगे की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\