देश की खबरें | बलिया में दो आंगनवाड़ी कर्मियों की नियुक्ति रद्द, फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो आंगनवाड़ी कर्मियों को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों महिलाओं पर फर्जी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) प्रमाण पत्र के जरिए नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप है।

बलिया, दो मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो आंगनवाड़ी कर्मियों को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों महिलाओं पर फर्जी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) प्रमाण पत्र के जरिए नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप है।

अधिकारियों के अनुसार इस मामले में गलत प्रमाण पत्र निर्गत करने में सहयोग करने वाले एक राजस्व कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को बताया कि जिले के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कर्मी पद पर इसी साल मार्च में गुड़िया (रेपुरा) एवं अमृता दुबे (बजरहा) की नियुक्ति हुई थी।

उन्होंने कहा कि दोनों ने बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन किया था, जिसमें उनकी पारिवारिक मासिक आय तीन हजार आठ सौ रुपए से कम प्रदर्शित की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत के जरिए उनके संज्ञान में यह तथ्य आया कि दोनों आवेदकों के पति सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, जिसमें एक के पति आईटीबीपी में और दूसरे के पति शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आवेदक बीपीएल प्रमाण पत्र के लिए पात्र नहीं हैं।

मुख्य विकास अधिकारी राज ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सदर से मामले की जांच कराई गई और जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों आवेदक के परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और वे बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं।

राज ने कहा कि जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उन्हें फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिन्हें बनवाने में बलिया सदर तहसील क्षेत्र के आमघाट के लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव की संलिप्तता रही है।

उन्होंने बताया कि इस गंभीर अनियमितता के मद्देनजर दोनों आवेदकों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संबंधित आवेदकों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी (सदर) को निर्देश दिया गया है कि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\