देश की खबरें | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति, कार्यकारी समिति भी गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के करीब डेढ़ महीने बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 23 महासचिवों और 140 सचिवों की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के करीब डेढ़ महीने बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 23 महासचिवों और 140 सचिवों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए सात सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की।

लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई, शिव नेताम, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव और भोलाराम साहू को कार्यकारी समिति में स्थान दिया गया है।

प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष समेत 23 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है।

दीपक बैज को गत 12 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\