देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों में कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने विभिन्न आयोगों और निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर विधायकों समेत कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति कर दी है।

रायपुर, 16 जुलाई छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने विभिन्न आयोगों और निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर विधायकों समेत कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति कर दी है।

इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में राजनीतिक संकट को देखते हुए राज्य में कांग्रेस ने अपने नेताओं के बीच असंतोष को शांत करने के लिए यह नियुक्ति की है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी है।

सूची के अनुसार बसना के विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधायक कुलदीप जुनेजा को छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल, कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम और सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसी प्रकार करूणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड, किरणमयी नायक को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, राजेन्द्र तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सुरेन्द्र शर्मा को राज्य कृषक कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सफी अहमद को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड, गुरप्रीत बामरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुन्दर दास को राज्य गौ-सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं थानेश्वर साहू को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, दुर्ग विधायक अरूण बोरा को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम, धनेश पाटिला को छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, विधायक चंदन कश्यप को छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड, एम. आर. निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड और मिथिलेश स्वर्णकार को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल को राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष, नीता लोधी को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष, छविन्द्र कर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\