देश की खबरें | सेब उत्पादक किसानों ने श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) और जम्मू- कश्मीर सेब किसान संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को यहां श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में विरोध प्रदर्शन किया।

श्रीनगर, 26 नवंबर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) और जम्मू- कश्मीर सेब किसान संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को यहां श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में विरोध प्रदर्शन किया।

सीटू की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी ने कहा कि ट्रेड यूनियनों और सेब किसानों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर देश भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं।

एम वाई तारिगामी ने कहा, ‘‘सेब उद्योग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ईरान और अमेरिका से सेब के आयात पर रोक लगनी चाहिए, नहीं तो यहां इससे जुड़े लोगों को नुकसान होगा। हमारी मांग यह भी है कि सरकार अरबों रुपये कमाने वालों की तरह किसानों का भी कर्ज माफ करे।’’

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कथित 'जनविरोधी, श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी नीतियों' के लिए सरकार की आलोचना भी की।

माकपा नेता ने जम्मू-कश्मीर में आम लोगों को हो रही समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर पिछले दो दशकों में सबसे खराब बिजली संकट का सामना कर रहा है और बिजली की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे समय में जब घाटी में तापमान शून्य से नीचे स्तर तक गिर गया है, लंबे और अनिर्धारित बिजली कटौती के कारण लोगों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल इस संकट का खामियाजा भुगत रहे हैं और उद्योगों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र भी पीड़ित हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी