जरुरी जानकारी | अपीलीय न्यायाधिकरण ने आलोक इंडस्ट्रीज की समाधान योजना के खिलाफ गेल की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आलोक इंडस्ट्रीज को अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के एक समूह ने अधिग्रहण कर लिया है।

आलोक इंडस्ट्रीज को अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के एक समूह ने अधिग्रहण कर लिया है।

सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी गेल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ के आदेश को चुनौती दी थी। एनसीएलटी ने आठ अगस्त, 2019 के अपने फैसले में आलोक इंडस्ट्रीज की दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

इस समाधान योजना में आलोक इंडस्ट्रीज ने तीन लाख रुपये से कम बकाया वाले सभी परिचालन कर्जदाताओं को 100 प्रतिशत भुगतान देने जबकि 3 लाख रुपये से अधिक बकाया वालों को कोई पैसा नहीं देने का फैसला किया था।

आलोक इंडस्ट्रीज के साथ गैस बिक्री समझौता और 506.42 रुपये लेने का दावा करने वाली गेल इंडिया ने एनसीएलएटी का रुख किया था। उसने अपनी याचिका में इस समाधान योजना को 'अनुचित और मनमाना' करार देते हुए कहा कि यह समाधान समान व्यवहार करने में विफल रहा है।

गेल ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि समाधान योजना में वितरण दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष और न्यायसंगत होना चाहिए।

अपीलीय न्यायाधिकरण की दो सदस्यीय पीठ ने हालांकि गेल की याचिका को खारिज कर दिया और एनसीएलटी द्वारा पारित आदेशों को बरकरार रखा। उसने कहा कि कंपनी को योजना के तहत परिचालन को लेकर कर्ज देने वालों के वर्गीकरण की अनुमति है।

कार्यवाहक चेयरमैन न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली अपीलीय न्यायाधिकरण की पीठ ने कहा, "परिचालन को लेकर कर्ज देने वाले कर्जदाताओं को अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत करने के लिए धन किस प्रकार वितरित किये जाए, इसको लेकर कोई प्रतिबन्ध नहीं है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\