जरुरी जानकारी | सात शहरों में जनवरी-सितंबर में अपार्टमेंट की बिक्री बढ़कर 1.61 लाख पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सात शहरों में इस साल जनवरी-सितंबर में केवल अपार्टमेंट की बिक्री 1,61,604 इकाइयों की रही। यह आंकड़ा पिछले सात साल का सबसे ऊंचा है। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर देश के सात शहरों में इस साल जनवरी-सितंबर में केवल अपार्टमेंट की बिक्री 1,61,604 इकाइयों की रही। यह आंकड़ा पिछले सात साल का सबसे ऊंचा है। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जेएलएल इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के बाजारों के आवासीय बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में केवल अपार्टमेंट शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 2014 के कैलेंडर वर्ष में अपार्टमेंट की वार्षिक बिक्री 1,65,791 इकाई थी जबकि 2015 में बिक्री 1,57,794 इकाई रही थी। वहीं 2016 में यह आंकड़ा 1,46,852 इकाई, 2017 में 95,774 इकाई, 2018 में 1,36,082 इकाई और 2019 में 1,43,302 इकाई था।

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण अपार्टमेंट की बिक्री घटकर 74,211 रह गई थी। हालांकि, 2021 में मांग फिर से बढ़कर 1,28,064 इकाई हो गई।

सलाहकार कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘तिमाही आवासीय बिक्री में पिछले साल की पहली तीन तिमाहियों के बाद से पुनरुद्धार देखा गया है। इस साल की पहली तीन तिमाहियों में प्रत्येक में बिक्री ने 50,000 से अधिक इकाइयों के साथ रफ्तार पकड़ी है।’’

जेएलएल इंडिया को त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ मौजूदा तिमाही में बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू