देश की खबरें | दक्षिण कोलकाता में ढही अपार्टमेंट की इमारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में मंगलवार को एक अपार्टमेंट की इमारत ढह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 जनवरी दक्षिण कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में मंगलवार को एक अपार्टमेंट की इमारत ढह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिस दौरान यह इमारत ढही उस समय इमारत की नींव को मजबूत करने का काम किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि चार मंजिला यह इमारत पहले ही खाली करा ली गयी थी।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की एक कंपनी को 'डेवलपर' द्वारा नींव मजबूत करने का ठेका दिया गया था, क्योंकि 10 साल पुरानी इमारत समय के साथ दाईं ओर झुक गई थी।

उन्होंने बताया कि निवासियों को क्षेत्र की दूसरी इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि केएमसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि अब पूरी इमारत को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि 'डेवलपर' के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो अभी फरार है।

जादवपुर विधायक देवव्रत मजूमदार ने कहा कि 'डेवलपर' ने बिना किसी अनुमति के काम शुरू कर दिया।

विधायक ने कहा कि 'डेवलपर' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\