विदेश की खबरें | वाणिज्यिक विमानन के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी अनुचित: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शिकागो और न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों समेत एअर इंडिया के कई विमानों में बम होने की धमकी मिलने पर अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वाणिज्यिक विमानन के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी अनुचित है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर शिकागो और न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों समेत एअर इंडिया के कई विमानों में बम होने की धमकी मिलने पर अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वाणिज्यिक विमानन के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी अनुचित है।

नयी दिल्ली-शिकागो उड़ान को आपातकालीन स्थिति में कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा और बम की धमकी के कारण ही मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान का मार्ग परिवर्तित करते हुए उसे नयी दिल्ली में उतारा गया था, जबकि सिंगापुर की ओर जाने वाले विमान की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया।

पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी और कनाडाई नागरिकों के एक समूह, मुख्य रूप से अलगाववादी सिख समूहों से एअर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की खुलेआम धमकी मिल रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वाणिज्यिक विमानन के लिए किसी भी तरह की धमकी अनुचित है और ऐसे मामलों को हमारी अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बेहद गंभीरता से निपटाया जाता है। मैं उन कानून प्रवर्तन एजेंसियों का उल्लेख करना चाहूंगा जो इस बारे में बात करेंगे...। मुझे लगता है कि यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों, मुख्य रूप से न्याय विभाग का मामला है जो प्रथम दृष्टया इस विषय में बोलने के अधिकारी हैं।’’

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि अन्य स्थानीय विमानन कंपनियों को हाल के दिनों में कई धमकियों का सामना करना पड़ा है।

बयान में कहा गया, ‘‘हालांकि बाद में यह पाया गया कि ये सभी सूचनाएं गलत थीं, लेकिन एक जिम्मेदार विमानन संचालक के रूप में सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है।’’

एअर इंडिया ने कहा कि वह ऐसी धमकियों के दोषियों की पहचान करने में प्राधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है। साथ ही, विमानन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका