विदेश की खबरें | अनवार-उल-हक काकड़ ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए अनवार-उल-हक काकड ने सोमवार को शपथ ली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 14 अगस्त पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए अनवार-उल-हक काकड ने सोमवार को शपथ ली।

काकड़ ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद संसद के उच्च सदन सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सदर’ में आयोजित कार्यक्रम में काकड़ को शपथ दिलाई। वह देश के आठवें अंतरिम प्रधानमंत्री बने हैं।

शपथ ग्रहण करने से पहले, काकड़ ने संसद के उच्च सदन सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने सोमवार को काकड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एक दिन पहले काकड़ ने सीनेट की सदस्यता और बलूचिस्तान अवामी पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिसकी 2018 में उन्होंने स्थापना की थी।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार काकड़ ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि वह निष्पक्ष अंतरिम प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

काकड़ (52) बलूचिस्तान के पश्तून समुदाय से हैं और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्य थे। बीएपी को देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का करीबी माना जाता है।

काकड़ वर्ष 2018 में सीनेट के लिए चुने गए और काफी सक्रिय राजनेता रहे हैं। उच्च सदन के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बलूचिस्तान प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी